रोहित शर्मा ने लिस्ट ए क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर 48 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे और उनका स्ट्राइक रेट 123 का रहा।
इस दौरान ‘हिटमैन’ ने अपने लिस्ट ए क्रिकेट करियर में 14 हजार रन पूरे किए। पूर्व भारतीय कप्तान लिस्ट ए में 14,038 रन कुल 356 मैच खेलते हुए बनाए। उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 37 सेंचुरी ठोकी। इस तरह लिस्ट ए में 14,000 रन पूरे कर उन्होंने सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली समेत कई दिग्गजों के खास क्लब में एंट्री मारी।
