शिवसेना (उद्धव गुट) में एक बार फिर बड़ी टूट की संभावना मंडरा रही है। गुरुवार को पार्टी सांसद अनिल देसाई द्वारा दिल्ली में बुलाई गई संसदीय दल की बैठक से 9 में से 6 लोकसभा सांसद नदारद रहे। ये 6 सांसद लोकसभा में शिवसेना (UBT) की कुल ताकत का दो-तिहाई हिस्सा हैं। शिवसेना (उद्धव गुट) ने इस खुली बगावत को देखते हुए सभी अनुपस्थित सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनकी सदस्यता रद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।